PM Kisan 23th Installment Date 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी राहत योजना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। हर किस्त ₹2000 की होती है, जिससे किसानों को खेती और रोजमर्रा के खर्च में मदद मिलती है।
हाल ही में 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब सभी लाभार्थी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार जल्द ही अगली किस्त जारी करने की तैयारी में है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए यह अपडेट काफी जरूरी है, क्योंकि इस बार कुछ नए बदलाव और जरूरी शर्तें भी लागू की गई हैं।
PM Kisan 23th Installment Date 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | PM Kisan 23th Installment Date 2026 |
| योजना का नाम | PM Kisan Samman Nidhi Yojana |
| किस्त संख्या | 23वीं |
| राशि | ₹2000 |
| लाभार्थी | लगभग 9.3 करोड़ किसान |
| भुगतान माध्यम | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| संभावित तिथि | जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan 23th Installment Date 2026
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर किसानों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार इस किस्त को जुलाई 2026 में जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी तय समय के आसपास ही पैसा भेजे जाने की संभावना है। इस बार लगभग 9.3 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
सरकार DBT के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में ₹2000 ट्रांसफर करेगी। जिन किसानों ने अपना e-KYC पूरा कर लिया है और जिनकी बैंक डिटेल्स सही हैं, उन्हें बिना किसी समस्या के पैसा मिल जाएगा। इसलिए सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी सभी जानकारी अपडेट रखें।
23वीं किस्त में किसानों को ₹4000 मिलेंगे
कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि 23वीं किस्त में किसानों को ₹4000 मिल सकते हैं। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से इस तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सामान्य तौर पर हर किस्त ₹2000 की ही होती है। अगर किसी किसान को ₹4000 मिलते हैं, तो संभव है कि उसमें पिछली रुकी हुई किस्त भी शामिल हो। इसलिए अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना सही रहेगा।
पीएम किसान 23वीं क़िस्त के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल भारत के छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाता है, जिनके पास खेती योग्य जमीन उनके नाम पर दर्ज होनी चाहिए।
- जिन किसानों के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या संवैधानिक पद पर कार्यरत है, वे इस योजना के पात्र नहीं माने जाते हैं।
- अगर परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है, तो ऐसे परिवार को भी योजना का लाभ नहीं मिलता है।
- बड़े किसान, संस्थागत भूमि धारक या कॉर्पोरेट खेती करने वाले इस योजना से बाहर रखे जाते हैं।
- लाभ पाने के लिए बैंक खाता सक्रिय होना जरूरी है और उसमें DBT सुविधा चालू होनी चाहिए।
- आधार कार्ड, बैंक खाता और रजिस्ट्रेशन की जानकारी पूरी तरह से मेल खानी चाहिए, वरना भुगतान अटक सकता है।
- e-KYC पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है, बिना इसके किसी भी किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।
PM Kisan 23th Installment Status Check कैसे करें?
पीएम किसान 23वीं किस्त का स्टेटस चेक करना अब काफी आसान हो गया है। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। होमपेज पर Beneficiary Status वाले विकल्प को चुनना है। इसके बाद नया पेज खुलता है जहां आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है। सभी जानकारी भरने के बाद Get Data पर क्लिक करना है।
इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगती है। यहां यह भी देख सकते हैं कि पैसा खाते में ट्रांसफर हुआ है या अभी प्रक्रिया में है। अगर कोई दिक्कत दिखाई देती है तो तुरंत अपनी जानकारी को अपडेट करना है ताकि अगली किस्त में कोई परेशानी न हो।
23वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर 23वीं किस्त का पैसा आपके खाते में नहीं आया है, तो सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपना e-KYC स्टेटस चेक करना है और अगर पूरा नहीं हुआ है तो तुरंत अपडेट करना है। इसके बाद बैंक खाते को आधार से लिंक करना जरूरी है। अगर जमीन से जुड़ी जानकारी में कोई गलती है, तो उसे स्थानीय अधिकारी के माध्यम से सही करवाना है।
कई बार छोटी गलतियों के कारण भुगतान रुक जाता है, इसलिए सभी डिटेल्स को ध्यान से जांचना जरूरी है। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-11-5526 पर संपर्क करना है। जरूरत पड़ने पर 011-23381092 पर भी कॉल करना है या pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करना है। यहां से आपकी समस्या का समाधान जल्दी किया जाएगा।