Maiya Samman Yojana 20th Installment Out: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में फरवरी महीने की 19वीं किस्त की राशि मार्च में महिलाओं के खातों में भेजी गई थी, जिसके बाद अब सभी लाभार्थी महिलाओं को अगली किस्त का इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि मार्च महीने की 20वीं किस्त की राशि अप्रैल में जारी की जा रही है।
सरकार की ओर से संकेत मिले हैं कि यह भुगतान बहुत जल्द शुरू हो जाएगा और महिलाओं के बैंक खातों में सीधे DBT के माध्यम से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे अपने दैनिक खर्च आसानी से संभाल सकें। खास बात यह है कि इस बार कुछ महिलाओं को अतिरिक्त लाभ भी मिलने वाला है, जिससे उन्हें और राहत मिलेगी।
Maiya Samman Yojana 20th Installment Out
मईया सम्मान योजना की 20वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार अगले 24 घंटे के भीतर 20वीं किस्त की राशि जारी करने जा रही है, जिसमें करीब 51 लाख महिलाओं को ₹2500 की सहायता दी जाएगी। इस बार पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन जिलों में रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं।
इन जिलों की महिलाओं के दस्तावेज और बैंक डिटेल्स पहले ही सत्यापित हो चुके हैं, इसलिए इन्हें सबसे पहले भुगतान मिलेगा। बाकी जिलों की महिलाओं को भी चरणबद्ध तरीके से पैसा भेजा जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
Maiya Samman Yojana 20th Installment Out Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 20th Installment Out |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
| किस्त | 20वीं किस्त |
| राशि | ₹2500 |
| विशेष लाभ | ₹5000 (कुछ महिलाओं के लिए) |
| लाभार्थी | लगभग 51 लाख महिलाएं |
| राज्य | झारखंड |
| भुगतान माध्यम | DBT (Direct Bank Transfer) |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
20वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
सरकार ने इस बार उन महिलाओं को खास राहत देने का फैसला लिया है जिन्हें 19वीं किस्त का पैसा किसी कारणवश नहीं मिल पाया था। ऐसी महिलाओं को 20वीं किस्त के साथ पिछली किस्त की राशि भी जोड़कर दी जाएगी। यानी उन्हें एक साथ ₹5000 की रकम उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी।
इससे उन महिलाओं को बड़ी मदद मिलेगी जो पिछली बार भुगतान से वंचित रह गई थीं। वहीं जिन महिलाओं को पहले से सभी किस्तें मिल रही हैं, उन्हें इस बार सामान्य रूप से ₹2500 ही प्राप्त होंगे। यह कदम सरकार द्वारा महिलाओं के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
मंईयां सम्मान योजना 20वीं किस्त के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और योजना में पंजीकृत होना जरूरी है।
- लाभार्थी महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना जरूरी है ताकि योजना का लाभ मिल सके।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी पात्रता बनी रहती है।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, ट्रैक्टर को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
- महिला के नाम पर बैंक खाता होना अनिवार्य है और उसमें DBT सुविधा सक्रिय होना जरूरी है।
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए ताकि पैसा सीधे खाते में पहुंचे।
Maiya Samman Yojana 20th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले महिला को मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर आपको “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और Login करना है।
- लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा।
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति और पेमेंट डिटेल्स दिखाई देंगी।
Note :- अगर आपके खाते में 20वीं किस्त की राशि आ जाती है तो बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS प्राप्त हो जाता है। अगर SMS नहीं मिलता है तो पासबुक अपडेट करना है या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर जानकारी चेक करना है। इसके अलावा आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे या पेटीएम जैसे ऐप का उपयोग करके भी अपने खाते में आई राशि की जांच करना है। ध्यान रखें कि बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय होना जरूरी है, तभी समय पर पैसा मिल पाता है।